बुधवार, 13 जनवरी 2016

10 बातें, जिनका ध्यान रखने पर मिलता है सुख

1. फिलहाल आप जो हैं, जैसे हैं, परिस्थितियां जैसी हैं उनका मज़ा लें। भविष्य के बारे में सोचना छोड़ दें, क्योंकि भविष्य किसी ने नहीं देखा है।
2. सोचें कि आप आज, इस पल में कितना अच्छा महसूस कर रहे हैं। यह आपकी अच्छी किस्मत है, जो आपको इस पल का मज़ा लेने का अवसर मिला।
3. जहां जरूरत महसूस हो, वहां अच्छी बातों को ना बोलना सीखें। तभी आप महत्वपूर्ण चीज़ों को लेकर हां बोलना सीखेंगे।
4. सबसे पहले अपने शक पर शक करना सीखें। उसके बाद अपने विश्वास पर शक करने के बारे में सोचें।
6. खुद के लिए ज्यादा समय निकालें। जब गहरी सांस भरने का मन करें तो उसे भरें। खुद की जरूरतों को प्राथमिकता देना सीखें।
7. हर चीज़ को परफेक्ट बनाने में न जुट जाएं। जो जैसा है उसे वैसा ही रहने दें। हर चीज़ को परफेक्ट बनाने के चक्कर में सब बर्बाद हो जाता है।
8. हर व्यक्ति को प्यार करें। हर किसी के साथ इज्जत से पेश आएं। एक उदाहरण तय करें।
9. दूसरों के हाव-भाव की तरफ ध्यान देने का प्रयास करें। क्योंकि बहुत बार लोग आपको यह नहीं बताएंगे कि वह आपके बारे में क्या सोचते हैं, लेकिन उनके हाव-भाव बता देंगे।
10. जहां कहीं ड्रामा हो, वहां से पूरी इज्जत के साथ बाहर निकल जाएं।

5. जो चीज़ें गलत हो सकती हैं, उनके बारे में सोच-सोच कर डरने की आवश्यकता नहीं है। उन चीज़ों के बारे में सोचें तो सही होंगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें